कलयुग दर्शन (24×7)
नदीम सलमानी (संपादक)
कोलकाता में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप और मर्डर के विरोध में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ आईएमए के आहवहान पर 24 घंटे की देष व्यापाी हड़ताल कर रहे हैं। जिसको लेकर मसूरी उप जिला चिकित्यालय में सभी डाक्टर, स्टाफ, चुतर्थ कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
डाक्टरों, स्टाफ और कर्मचारियों द्वारा मसूरी उप जिला चिकित्सालय से मसूरी घंटाघर चौक पर विरोध रैली निकाल कर जमकर नारेबाजी की गई। इस मौके पर सभी लोगो ने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर फांसी की सजा देने की मांग की।
देशभर में अस्पतालों में कार्यरत महिला डॉक्टरों और स्टाफ की सुरक्षा के लिये ठोस कदम उठाने की मांग की। इस मौके पर मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पडेगा। डॉक्टर मीता सिंह, डा पल्लवी रतूड़ी और डा प्रदीप राणा ने कहा कि देश में डॉक्टर सुरक्षित नहीं है।
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर की घटना से डॉक्टर आक्रोशित हैं। उन्होने कहा कि जिस लड़की के साथ यह घटना हुई वह मध्यम वर्गीय परिवार की इकलौती संतान थी।
किसी एक व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम नहीं दिया, बल्कि इसमें कई लोग शामिल थे। जिस तरह से उसकी हत्या की गई, उसका वर्णन करने के लिए शब्द नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह मानवता के खिलाफ किया गया अपराध है।
यह काम करने वाली जगहों पर महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे से जुड़ा है। उन्होने केंद्र सरकार सें मांग की है कि दोषियों को तत्काल सजा दी जाये व महिला सुरक्षा को लेकर बनाये गए कानून को और मजबूत किया जाये।
[banner id="7349"]