
कलयुग दर्शन (24×7)
नरेश कुमार मित्तल (संवाददाता)
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश के अनुपालन में फायर स्टेशन मायापुर द्वारा मैसेर्स एवरेस्ट इंडस्ट्रीज, लखेश्वरी, भगवानपुर, जनपद हरिद्वार में मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फैक्ट्री प्रबंधन एवं कर्मचारियों को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव, अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग एवं आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए प्रशिक्षित करना।
निम्नलिखित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई:-
1. आग लगने के विभिन्न कारणों और उनसे बचाव के उपायों पर जानकारी दी गई।
2. फायर एक्सटिंग्विशर के प्रकार एवं उनके उपयोग की विधि बताई गई, जैसे: कौन सा फायर एक्सटिंग्विशर किस प्रकार की आग पर कारगर होता है।
3. स्ट्रेचर ड्रिल, होज़ पाइप, साधारण ब्रांच, मल्टीपरपज हाई परफॉर्मेंस ब्रांच तथा अन्य अग्निशमन उपकरणों की कार्यप्रणाली एवं उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया।
4. सभी कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।
5. फैक्ट्री के हाइड्रेंट से एक होज़ पाइप फैलाकर उसमें मल्टीपरपज हाई परफॉर्मेंस ब्रांच कनेक्ट कर प्रदर्शन किया गया।
6. घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।
फायर स्टेशन भगवानपुर द्वारा इस सफल मॉक ड्रिल के माध्यम से कर्मचारियों को अग्निशमन उपायों की सटीक जानकारी दी गई, जिससे आग लगने की स्थिति में जान-माल की हानि को कम किया जा सके।
[banner id="7349"]