माता सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा मिशन संस्थान की प्रथम वर्षगांठ पर किया जाएगा निशुल्क जांच कैंप का आयोजन

कलयुग दर्शन (24×7)
अवधेश भूमीवाल (संवाददाता)
हरिद्वार। माता सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा मिशन संस्था कार्यालय हरिद्वार बहादराबाद में आयोजित बैठक में आगामी प्रोग्राम संस्था की प्रथम वर्ष गांठ संस्था द्वारा धूम धाम से मनाई जाएगी। वर्ष गांठ के उपलक्ष में संस्था ने भारत के संविधान में चौथा स्थान रखने वाले हरिद्वार के सम्मानित पत्रकार ओर मीडिया संचालन प्रभारियों का विशेष सम्मान और संस्था के द्वारा किए गए। पिछले वर्ष में कार्यों ओर आगामी प्रोग्राम के बारे सम्मानित जनता को रूबरू किया जाएगा प्रोग्राम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष सैनी की विशेष मौजूदगी रहेगी संस्था।
इस कार्यक्रम के दौरान निःशुल्क आंखों की जांच ऑपरेशन निःशुल्क कैंसर जांच निःशुल्क बल्ड जाँच बल्ड डॉयनेट शरीर की सभी बल्ड जाँच आदि का प्रोग्राम संस्था ओर जगत बंधु सेवा ट्रस्ट गुरु महंत इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून द्वारा किया जाएगा और संस्था अपनी कार्यकारणी का विस्तार भी करेगी। इस मौके पर सभी सम्मानित पत्रकार बंधु मौजूद रहेंगे और सभी का सम्मान किया जाएगा। मिशन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि आचार्य प्राणनाथ प्रदेश उत्तराखंड संरक्षक राजेंद्र मौर्य, प्रदेश उत्तराखंड अध्यक्ष स्वतंत्र सैनी, प्रदेश उत्तराखंड कोसा अध्यक्ष सुबोध सैनी,जिला अध्यक्ष सिकंदर सैनी, जिला उपाध्यक्ष बिट्टू सैनी, जिला उपाध्यक्ष विशेष सैनी,जिला मंत्री हरिद्वार नीटू पंचाल, जिला मंत्री हरिद्वार पंकज सैनी, जिला मंत्री हरिद्वार डॉ रविंदर शर्मा जिला अध्यक्ष हरिद्वार महिला मोर्चा डॉ दीपमाला कार्य प्रमुख नोनिस चौधरी रवि सैनी, समाज के काफी लोग मौजूद रहे।
[banner id="7349"]