
कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय (श्री प्रमेन्द्र डोबाल IPS) जनपद हरिद्वार के निर्देशन में, पुलिस उपाधीक्षक नगर/नोडल अधिकारी (श्रीमती जूही मनराल) के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक महोदय विजय सिंह के प्रभार में।
इसी क्रम में जनपद हरिद्वार की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा रेलवे स्टेशन/बस स्टैंड रुड़की पर बाहर से आए यात्रियों को मानव दुर्व्यापार/साइबर क्राइम/नशाखोरी आदि के सम्बंध में जागरूक कर बताया गया कि यात्रा करते समय किसी अनजान व्यक्ति से कोई खाने पीने की चीजें ना खाएं हो सकता है कोई व्यक्ति आपको नशीली चीज खिलाकर आपको जान माल का नुक्सान पहुंचा सकता है।
अपना मोबाईल फोन किसी अनजान व्यक्ति को प्रयोग हेतु देते समय सावधान रहें। अपनी व्यक्तिगत महत्वपूर्ण जानकारी (अकाउंट नंबर/ATM PIN/आधार नंबर/OPT आदि) किसी अनजान से साझा ना करें। यदि किसी के साथ साइबर अपराध होता हैं तो इसकी सूचना तुरन्त टॉल फ्री नंबर 1930 जरूर दे।
यात्रा आदि के समय अगर आपके आस पास कोई ऐसा बालक/बालिका जो बेसुध हालत में हो ओर आपको शक हो कि ये कोई अपराध का शिकार हो सकता/ सकती हैं तो इसकी सूचना नजदीकी पुलिस या टॉल फ्री नंबर 112/1098 पर दे सकते है हो सकता हैं आपकी सतर्कता किसी की जान बचा सकती हैं।
इसके अतिरिक्त टीम द्वारा देहात क्षेत्र के श्यामपुर थाना क्षेत्र में जाकर आम जन मानस को जागरूक करते हुए नशाखोरी के सम्बंध में बताया कि नशा हमारे समाज/राज्य/राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी चुनौती है नशे के कारण ही हमारा आर्थिक/शारीरिक/समाजिक पतन होता जा रही हैं। इससे हम सभी को मिलकर इस नशे नामक बीमारी को खत्म करना है। टीम द्वारा यात्रियों को जागरूक करने हुए उत्तराखंड पुलिस ऐप/टोल फ्री नंबर 112/1930/1098 आदि के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।
AHTU टीम:-
1. हे0का0 राकेश कुमार
2. म0हे0का0 सुरजीत कौर
3. म0हे0का0 बिनीता सेमवाल
4. का0 मुकेश कुमार
5. का0 जयराज भंडारी
6. दीपक चन्द
[banner id="7349"]