हरिद्वार: माता सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा मिशन ने कोतवाली रानीपुर प्रभारी कमल मोहन भंडारी को गुलदस्ता देकर किया सम्मानित

कलयुग दर्शन (24×7)
नरेश कुमार मित्तल (संवाददाता)
हरिद्वार। माता सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा मिशन कार्यालय हरिद्वार बहादराबाद ने नसे के खिलाफ काम कर रहे रानीपुर थाना अध्यक्ष का बहुत बड़ा योगदान है। आज माता माता सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा मिशन संस्था ने रानी पुर थाना अध्यक्ष कमल मोहन भंडारी को टीम सहित फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। माता सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा मिशन की मुहिम शंख नाध में आम जनता जो भी नशे के खिलाफ काम करेगा माता सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा मिशन कार्यालय उन सभी का अपने मंच पर सम्मान करेंगे और समाज हित में सदैव कार्य करेंगे सभी सम्मानित अधिकारियों का सम्मान भी करेंगे।
प्रदेश उत्तराखंड अध्यक्ष स्वतंत्र सैनी ने कहा कि समाज में फैली नसे जैसी कुरोती नस्लों को खराब कर रही है हमे अपनी आने वाली पीढ़ियों को बचाने के लिए नसे की खिलाफ जागरूक होना पड़ेगा नशा बेचने वाले को पकड़वाने में शासन प्रशासन का सहयोग करेंगे। जिला अध्यक्ष सिकंदर सैनी ने कहा कि समाज के युवा और युवतियां नसे की लत के आदि होते जा रहे है हमारे आने वाली पीढ़ी का भविष्य आपके ओर हमारे हाथ में ही है माता सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा मिशन हर संभव प्रयास करेगी और समय समय पर जनता को जागरूक करने का प्रोग्राम ओर सभाएं भी करेगी।
इस मौके पर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि आचार्य प्राणनाथ ने थाना अध्यक्ष कमल मोहन भंडारी को बधाई देते हुवे कदम से कदम मिलाकर चलने का आश्वासन दिया और थाना प्रभारी के कार्यों की प्रशंसा की सम्मान करने के लिए माता सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा मिशन कार्यालय हरिद्वार बहादराबाद की टीम में मुख्य रूप से पहुंचे प्रदेश उत्तराखंड अध्यक्ष स्वतंत्र सैनी, जिला अध्यक्ष सिकंदर सैनी, जिला मंत्री नीटू पंचाल, जिला मंत्री पंकज सैनी जिला उपाध्यक्ष विकास सैनी जिला मंत्री बिट्टू सैनी कार्यालय प्रमुख नोनिस चौधरी प्रदेश उत्तराखंड संरक्षक राजेंद्र मौर्य प्रदेश उत्तराखंड कोसा अध्यक्ष सुबोध सैनी आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
[banner id="7349"]