उत्तराखंड

हरिद्वार: माता सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा मिशन कार्यालय बहादराबाद में धूम धाम से मनाया गया माता सावित्रीबाई फुले का जन्म उत्सव

कलयुग दर्शन (24×7)

विजय कुमार, विक्की (संवाददाता)

हरिद्वार। माता सावित्रीबाई फुले जन्म दिवस में जिला अध्यक्ष हरिद्वार महिला मोर्चा डॉ दीपमाला ने दीप प्रजलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसी मौके पर पहुंचे प्रदेश उत्तराखंड अध्यक्ष स्वतंत्र सैनी ने अपने संबोधन में माता सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुवे जन्म दिवस में पहुंचे कार्यकर्ताओं को नशे के खिलाफ जागरूक होने की शपथ भी दिलाई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा के आज हमारी पीढ़ी नसे की आदि होती जा रही है। हम शिक्षा चिकित्सा के साथ साथ नशा मुक्ति के लिए भी प्रयास करेंगे।

जन्म दिवस के अवसर पर पहुंचे राष्ट्रिय अध्यक्ष प्रतिनिधि आचार्य प्राणनाथ ने सभी का स्वागत करते हुवे माता सावित्रीबाई फुले के जीवन पर बोलते हुवे माता सावित्रीबाई फुले को अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए किन किन विपरित परस्थितियों से गुजरना पड़ा और कैसे माता सावित्रीबाई फुले ने पुणे के भीलवाड़ा 3 जनवरी 1948 में महिलाओं के लिए अपना प्रथम स्कूल का शुभर्म किया। इन सभी पर प्रकाश डाला ओर संस्था के द्वारा किस किस जिले में आज माता सावित्रीबाई फुले का जन्म उत्सव मनाया गया उस पर भी प्रकाश डाला। इसी के साथ संस्था के जिला अध्यक्ष सिकंदर सैनी ने अपने संबोधन में कार्यक्रम में पहुंचे सभी का स्वागत कर सभी का परिचय कराया और आज के कार्यक्रम का संचालन भी किया।

जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में माता सावित्रीबाई फुले के जीवन पर प्रकाश डाला और सभी का आभार व्यक्त किया। जन्म दिवस में पहुंचे मोनिस चौधरी कार्यालय प्रभारी हरिद्वार, नीटू पंचाल जिला मंत्री हरिद्वार, सुबोध सैनी प्रदेश कोसा अध्यक्ष, विशेष सैनी जिला उपाध्यक्ष, विकास सैनी जिला मंत्री हरिद्वार, डॉ दीपमाला महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, योगेश सैनी, राजेंद्र मौर्य प्रदेश उत्तराखंड संरक्षक आदि काफी संख्या में लोगों ने अपने श्रद्धासुमन माता सावित्रीबाई फुले के चरणों में अर्पित किए।




[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button