उत्तराखंडप्रशासन

हरिद्वार: एक बार फिर पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार जारी

जाली नोट गिरोह के सदस्यों व पुलिस के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

हरिद्वार। थाना बहादराबाद क्षेत्र में जाली नोट गिरोह के दो आरोपियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा उनके पास से 500 के कई जाली नोट बरामद किए गए हैं।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल व एसपी सिटी पंकज गैरोला ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि रुड़की से हरिद्वार की ओर दो संदिग्ध व्यक्ति जाली नोट लेकर आ रहे हैं, जिसके बाद बहादराबाद थानाध्यक्ष नरेश राठौर के नेतृत्व में शान्तरशाह चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार व अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने बहादराबाद क्षेत्र में उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन दोनों बाइक से भागने लगे।

जब पुलिस ने पीछा किया तो एक आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी जुल्फिकार के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। जबकि घायल आरोपी को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 500 के कई जाली नोट बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल समेत अन्य आला अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल आरोपी से पूछताछ की। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरप्तार किया जाएगा।

नाम पता अभियुक्त:-
1- जुल्फकार पुत्र अल्ला रखाँ उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम कुन्हारी थाना लक्सर हरिद्वार (घायल)
2- नसीम पुत्र निसार उम्र- 32 वर्ष निवासी ग्राम पीपली थाना लक्सर हरिद्वार




[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button