कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)
हरिद्वार। एक कलयुगी दादा ने अपने रिश्ते की पोती को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता मानसिक रूप से दिव्यांग बताई गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक जनपद के कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उनके परिवार की एक युवती मानसिक रूप से दिव्यांग है। बुधवार की देर रात उसको रिश्ते के दादा तेजपाल पुत्र मीर सिंह निवासी माच्छरहेड़ी, कलियर, हरिद्वार उसे एक घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान गांव के लोगों ने उसे देखकर शोर मचा दिया। लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी दादा के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कलयुगी रिश्ते के दादा को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस टीम:-
1. म0उ0नि0 एकता ममगई
2. हेड कांस्टेबल जमशेद अली
[banner id="7349"]