आस्थाउत्तराखंड

नवरात्रि पर्व में सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती है मां मनसा देवी: श्री महंत रविंद्र पुरी

नवरात्रों पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रवींद्रपुरी ने शुरू किया विशेष अनुष्ठान

कलयुग दर्शन (24×7)

दीपक झा (संवाददाता)

हरिद्वार। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी महाराज मनसा देवी मंदिर में विश्व कल्याण के लिय मां मनसा देवी मंदिर विशेष पूजा अर्चना की। महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि नवरात्रों में भक्तों पर मां भगवती की कृपा बरसती है। नवरात्रों में की जाने वाली भगवती की आराधना से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। वह हिंदू नव संवत्सर चैत्र नवरात्रों पर विशेष अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं को नवरात्रों का महत्व बता रहे थे।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि चैत्र नवरात्र मां भगवती की आराधना का विशेष पर्व है। सभी को मां भगवती के नौ स्वरूपों की आराधना सच्चे मन से करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देवी भगवती अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर उनको मनवांछित फल प्रदान करती हैं। कहा कि देवी भगवती शक्ति का स्वरुप हैं। जो अपने भक्तों का संरक्षण कर उनका बेड़ा भवसागर से पार लगाती हैं।

संपूर्ण नवरात्र जो भक्त मां की आराधना में लीन रहते हैं। उन्हें सहस्त्र गुना पुण्य फल की प्राप्ति तो होती ही है साथ ही घर में सुख समृद्धि का वास होता है। जीवन सदैव उन्नति की ओर अग्रसर रहता है। उन्होंने बताया कि चैत्र नवरात्रि के लिए मंदिरों में विशेष अनुष्ठान प्रारंभ हो गए हैं। मां मनसा देवी मंदिर में अनुष्ठान चल रहा है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के नौ रूप होते हैं। जिसमें शैल पुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्माण्डा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री माता हैं। जिनकी नवरात्रि में पूजा की जाती है।

उन्होंने कहा कि नवरात्रों में नौ दिनों तक सात्विक जीवन व्यतीत करने से तन और मन दोनों की शुद्धि होती है और अंतःकरण में ज्ञान का प्रकाश होता है। जिसके प्रभाव से व्यक्ति सद्मार्ग पर अग्रसर होता है। सद्मार्ग ही कल्याण का मार्ग है। उन्होंने कहा कि देवी भगवती के सभी नौ स्वरूप परम् कल्याणकारी हैं। नवरात्रों में प्रतिदिन देवी के एक स्वरूप की पूजा करने से जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। ट्रस्टी अनिल शर्मा, पुजारी गणेश शर्मा आदि मौजूद रहे।




[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button