उत्तराखंडप्रशासन

मदरसे के प्रबंधक व दो शिक्षकों ने किया महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

उत्तराखंड। देहरादून जनपद के थाना सहसपुर क्षेत्र में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां मदरसे में खाना बनाने का काम करने वाली महिला ने मदरसे के दो शिक्षकों और मदरसे के प्रबंधक पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने सहसपुर थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद वो गर्भवती हो गई थी। पीड़ित महिला का आरोप है कि मदरसे में लड़कियों को भी बुलाया जाता था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

पीड़ित महिला की शिकायत के अनुसार ये मामला जनवरी 2024 का है। महिला का आरोप है कि मदरसे के दो शिक्षक व प्रबंधक ने एक दिन उसे चाय मे कुछ नशीला पदार्थ मिला कर दिया था। चाय पीने के बाद महिला बेहोशी की हालत में हो गई जिसके बाद पीड़ित महिला की मदहोशी का फायदा उठाकर तीनों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है जब होश में आकर अपने साथ हुए गलत काम का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने शिकायत में बताया कि इस घटना के कुछ दिनों बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो वो डॉक्टर के पास गई। जांच कराने पर वह गर्भवती निकली। बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान उसका गर्भपात भी हो गया था। थाना सहसपुर प्रभारी निरीक्षक मुकेश त्यागी ने बताया कि महिला ने सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने धमकी को लेकर तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक को सौंपी गई है।आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।




[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button