माता सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय शिक्षा मिशन संस्था ने किया होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन

कलयुग दर्शन (24×7)
मो. नदीम (संपादक)
हरिद्वार। माता सावित्रीबाई फूले राष्ट्रीय शिक्षा मिशन संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अनुराधा सैनी ने रुड़की में एक कार्यक्रम के दौरान सभी देश वासियों संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी।
होली वाले दिन समाज विशेष का भी त्यौहार है उसका भी विशेष ध्यान रखने का अनुरोध किया है। त्यौहार किसी का खराब नहीं होना चाहिए इसलिए प्यार सद्भावना से ही त्यौहार मनाना है और बच्चों का विशेष ध्यान रखना होगा।
बच्चे किसी गलत संगत में न बैठे नसे जैसी वस्तुओं से इस माह पर्व पर दूर रहे। ये त्यौहार रंगों का है आपसी भाई चारे का है। इसमें आपसी दुश्मनी को भुला कर एक दूसरे से स्नेह प्राप्त कर ओर छोटे बच्चों को अपना आशीर्वाद देकर इस त्यौहार को मनाए न के नसे में लतपत होकर त्यौहार की गरिमा और सनातन की गरिमा का उपहास न करे।
होली मिलन कार्यक्रम में रही नीतू ने होली की सभी महिलाओं को बधाई दी और होली खेलने का महत्व ओर नियम बताए अपने बड़ों के साथ होली कैसे खेले, बच्चों के साथ होली कैसे खेले, अपने हमउम्र के साथ होली कैसे खेले ये सब जानकारी महिलाओं को दी।
नेहा ने कहा के अपने बड़ों का आशीर्वाद लेकर और बच्चों को आशीर्वाद देकर ही इस महापर्व को मनाएं। होली मिलन कार्यक्रम में काफी संख्या में पुरुष, महिला, और बच्चे थे। मुख्य रूप से नेहा, रीना, सीमा, कमलेश, ललिता, रुक्मणि, प्रज्ञा, अनीता, भारती, कोमल, सुदेश, पिंकी आदि काफी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल रहे।
[banner id="7349"]