उत्तराखंडराजनीति

नगर पालिका शिवालिक नगर भाजपा प्रत्याशी राजीव शर्मा ने दूसरी बार जीत दर्ज की

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

हरिद्वार। नगर पालिका शिवालिक नगर में चेयरमैन प्रत्याशी राजीव शर्मा ने जीत दर्ज की है। राजीव शर्मा दूसरी बार चुनावी मैदान में थे। सुबह से लगातार पिछड़ रहे राजीव शर्मा ने कांग्रेस के महेश प्रताप राणा को करीब 2 हज़ार वोटो से हराया है। राजीव शर्मा की जीत से समर्थकों में उत्साह दिखा। अपनी जीत पर राजीव शर्मा ने कहा कि उन पर जो भी आरोप लगाए गए वे सभी बेबुनियाद थे। राजीव शर्मा ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि नगर पालिका शिवालिक नगर में चल रहे विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

निर्वाचित सभासद की सूची, वार्ड 1 से (भाजपा) वीरेंद्र अवस्थी, वार्ड 2 से (भाजपा) पंकज चौहान,वार्ड 3 से (निर्दलीय) नूतन,वार्ड 4 से (भाजपा) हरिओम चौहान वार्ड 5 से (भाजपा) शीतल पुंडीर, वार्ड 6 से (निर्दलीय) बृजेश, वार्ड 7 से (निर्दलीय) अमरदीप सिंह उर्फ रॉबिन वार्ड 8 से (भाजपा) राजकुमार यादव, वार्ड 9 से (भाजपा) राधेश्याम, वार्ड 10 से (भाजपा) रमेश पाठक, वार्ड 11 से (भाजपा) अरुणा देवी, वार्ड 12 से (भाजपा) गरिमा सिंह, वार्ड 13 से (निर्दलीय) दीपक नौटियाल।




[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button