
कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)
हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस द्वारा अवैध गौ वंशीय मांस के साथ रानीपुर झाल से पुरकाजी,उत्तर प्रदेश के 1अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 10 किलो ग्राम अवैध गौ वंशीय मांस के साथ अभियुक्त को रानीपुर झाल निकट गंगोत्री यार्ड के पास से किया गया गिरफ्तार।
उप निरीक्षक रविंद्र जोशी मय चेतक 14 पुलिस कर्म गण द्वारा रानीपुर झाल ज्वालापुर पर रात्रि चैकिंग की कार्यवाही की जा रही थी मुखवीर खास द्वारा सूचना दी की एक व्यक्ति बहादराबाद की तरफ से आ रहा है जिसके पास गौ मांस है रानीपुर झाल पर चैकिंग की कार्यवाही की जा तभी बहादराबाद की तरफ से 01 व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसे रोक कर चैक किया गया तो कव्वे से 10 किलो ग्राम गौ मांस बरामद हुआ जिसने अपना नाम गुलशनव्वर पुत्र गुरफान निवासी भोझाहेडी थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश बताया।
प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर प्रदीप बिष्ट को सूचना से अवगत कराया गया महोदय द्वारा तत्काल आवश्यकता कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। चूंकि मौके से कटा हुआ अवैध मांस बरामद हुआ है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विनय कुमार कश्यप को मौके पर पहुंचकर काटे मांस का निरीक्षण कर बताया गौ मांस है फिर भी वास्तविकता जानने के लिए मांस का नमूना लेकर परीक्षण के लिए भेजा जाएगा।
बरामद काटे पशु मांस को चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में आवादी से दूर ले जाकर नष्ट किया गया। अभियुक्त गणो के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 86/2025 धारा 11/3/5 उत्तराखंड गउ संतान संरक्षण अधिनियम 2007 में पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त:-
1- गुलशनव्वर पुत्र गुरफान निवासी भोझाहेडी पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
वांछित अभियुक्त गण:-
1- मरगूब निवासी हलवाहेडी थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार
2- इश्तकार निवासी घोडेवाली बढेडी थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार
पुलिस टीम:-
1- उप निरीक्षक रविंद्र जोशी
2- हे0का0 हिमेश चंद्र
3- का07 प्रमोद पुरोहित
4- का0795 बलबन्त राणा
5- का0261 अंकुर चौधरी
[banner id="7349"]