आस्थाउत्तराखंड

प्रकाशेश्वर महादेव समिति ने महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव की शोभा यात्रा का किया भव्य आयोजन

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। महाशिवरात्रि पर्व पर हर की पौड़ी क्षेत्र में प्रकाशेश्वर महादेव समिति की ओर से भगवान शिव की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा को हर की पौड़ी से लेकर अपर रोड होते हुए हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों से निकाला जाता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिव भक्त और क्षेत्रवासी मौजूद रहते हैं। हरिद्वार में भगवान शिव की शोभायात्रा देखकर भक्ति भाव विभोर हो जाते हैं।

भव्य शोभा यात्रा का नजर देखते ही बनता है। भक्तजनों द्वारा शोभा यात्रा के दौरान भगवान शिव के जयकारों से गुंजायमान हो जाता है। भगवान शिव की दिव्या और भव्य शोभा यात्रा का आयोजन देखते ही बनता है। शिवरात्रि पर हरिद्वार में प्रकाशेश्वर महादेव की शोभायात्रा एक महत्वपूर्ण और धार्मिक कार्यक्रम है। यह शोभायात्रा भगवान शिव की आराधना और पूजा के लिए आयोजित की जाती है। जिसमें भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है।

इस शोभायात्रा में भगवान शिव की प्रतिमा को विभिन्न रंगों और फूलों से सजाया जाता है। और शहर की सड़कों पर घुमाया जाता है। इस दौरान भक्त भगवान शिव की पूजा करते हैं। आरती और मंत्रों का जाप करते हैं और प्रसाद वितरित किया जाता है। प्रकाशेश्वर महादेव मंदिर हरिद्वार के पास स्थित एक प्रसिद्ध शिव मंदिर है। जो अपनी सुंदर वास्तुकला और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है।

यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और यहां पर शिवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजा और अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं। शिवरात्रि पर प्रकाशेश्वर महादेव की शोभायात्रा में भाग लेने के लिए क्षेत्रवासीयों सहित अन्य शहरों से भी काफी संख्या में भक्तजन भगवान शिव की शोभायात्रा में शामिल होते हैं। इस अवसर पर दीपक शर्मा, सुधीर शर्मा, कपिल पटवर, दीपक झा, प्रकाशेश्वर समिति के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं क्षेत्रवासी भारी संख्या में मौजूद रहे।




[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button