
कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)
लक्सर। थाने पर मुण्डाखेड़ा लक्सर निवासी लोकेश कुमार ने नाबालिक लड़की के घर से लड़ झगड़कर कही चले जाने से सम्बन्ध में सूचना दी गयी सूचना पर प्रभार निरीक्षक लक्सर द्वारा तत्काल पुलिस टीम को लड़की की तलाश हेतु रवाना किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा नाबालिग लड़की के जाने वाले रास्ते पर लगे व रेलवे स्टेशन व बस स्टेशनो पर से पता कर पुलिस टीम को लड़की के बस में जाने की जानकारी मिली पुलिस टीम द्वारा बस के सम्बन्ध में जानकारी जुटाकर बस कन्डेक्टर के मोबाइल नम्बर पर वीडियो काल कर यात्रियों के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो एक लड़की की शक्ल थाना क्षेत्र से गयी लड़की से मिलती जुलती मिली जिसकी फोटो परिजनो को दिखाकर उक्त नाबालिग लड़की का होना पाया गया। जो दिल्ली अपनी दोस्त के यहां जाने की फिराक में थी उक्त नाबालिग लड़की को पुलिस टीम द्वारा बढौत बागपत उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद किया गया। हरिद्वार पुलिस कि त्वरित कार्यवाही व नाबालिग लड़की कि सकुशल बरामदगी पर परिजनों व आस- पास के लोगो द्वारा पुलिस कि हृदय से प्रसन्नता कर परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम:-
1- व0उ0नि0 मनोज गैरोला
2- हे0कांनि0 भूपेन्द्र सिंह
[banner id="7349"]