उत्तराखंडप्रशासन

ऋषिकेश: कोतवाली पुलिस ने निकाली जन जागरूक रैली, राज्य को नशा मुक्त बनाने का लिया संकल्प

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

ऋषिकेश। वर्ष 2025 शुरू हो गया है और यह वर्ष पुलिस के लिए काफी अहम वर्ष है। क्योंकि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस वर्ष के अंतिम माह तक राज्य को ड्रग्स फ्री बनाने का लक्ष्य पुलिस को दिया है।

इसी कड़ी में पुलिस ने अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। जहां तस्करों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। वहीं जन जागरूकता के माध्यम से भी पुलिस युवाओं को जागरूक करने का काम कर रही है। इसी कड़ी में आज ऋषिकेश कोतवाली के अंदर नशे की पाठशाला लगी। जिसमें तमाम स्कूलों के सैकड़ो छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।

एसपी देहात जया बलूनी ने छात्रों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक किया। छात्रों ने जिंदगी में कभी भी ड्रग्स का सेवन नहीं करने का संकल्प भी लिया।

मौके पर पुलिस और छात्रों ने मिलकर शहर में जन जागरूकता रैली निकाली। जिसका नेतृत्व सीओ संदीप नेगी और कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने किया। जन जागरूकता रैली शहर के तमाम मुख्य मार्गो से होते हुए त्रिवेणी घाट पहुंचकर समाप्त हुई।




[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button