
कलयुग दर्शन (24×7)
नदीम सलमानी (संपादक)
उत्तराखंड। कैडर के 2005 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का लंबी बिमारी के बाद निधन हो गया। वे दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। केवल खुराना के आकस्मिक निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। केवल खुराना उत्तराखंड कैडर के 2005 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्होंने मैक्स हॉस्पिटल साकेत दिल्ली में अंतिम सांस ली।
वर्तमान में वे आईजी ट्रेनिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। केवल खुराना लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे थे। 2005 बैच के आईपीएस केवल खुराना की तेज तर्रार अधिकारियों में गिनती होती थी। केवल खुराना ने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वर्ष 2013 में खुराना देहरादून के पुलिस कप्तान भी रहे। उस समय देहरादून की यातायात व्यवस्था के लिए उन्होंने कई कड़े और बड़े निर्णय लिए। जिसकी वजह से उनको आज भी याद किया जाता है।
इसके अलावा भी वह तमाम जिलों की कमान संभाल चुके हैं और राज्य में पहली बार ट्रैफिक डायरेक्टर के रूप में भी उन्हें जिम्मेदारी मिली थी। वे उत्तराखंड पुलिस में यातायात निदेशक और कमांडेंट जनरल होमगार्ड जैसे अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस सुधार और होमगार्डस के मनोबल को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 29 फरवरी 2020 को यातायात निदेशालय की ओर से उत्तराखंड ट्रैफिक आई एप “उत्तराखंड ट्रेफिक आई एप” का शुभारंभ किया गया था।
उत्तराखंड ट्रैफिक आई एप को वर्तमान में “उत्तराखंड पुलिस एप” में इंट्रीग्रेड किया। केवल खुराना उत्तराखंड के एक प्रसिद्ध आईपीएस अधिकारी हैं। उनकी जीवनी के बारे में जानकारी इस प्रकार है। केवल खुराना का जन्म उत्तराखंड के एक छोटे से शहर में हुआ था। उनके पिता एक सैन्य अधिकारी थे और उनकी माता एक गृहिणी थीं। केवल खुराना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा उत्तराखंड के एक स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद, उन्होंने उत्तराखंड विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
केवल खुराना ने 1985 में आईपीएस अधिकारी के रूप में अपना कार्यकाल शुरू किया। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया, जिनमें एसपी, डीआईजी, आईजी और डीजीपी शामिल हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण मामलों की जांच की, जिनमें आतंकवाद, संगठित अपराध और भ्रष्टाचार शामिल हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई पुरस्कार और सम्मान भी प्राप्त किए। इस तरह, केवल खुराना उत्तराखंड के एक प्रसिद्ध आईपीएस अधिकारी थे। जिन्होंने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया और कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त किए।
[banner id="7349"]