कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
उत्तराखंड। शनिवार सुबह लगभग 5:00 बजे देहरादून मसूरी रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चूनाखाल के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।
घायल को तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उसका इलाज जारी है। देहरादून मसूरी मार्ग पर शनिवार सुबह करीब पांच बजे चूनाखाल के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।
इस हादसे में वाहन में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवती गंभीर रूप ये घायल हो गई। वाहन में सवार चार युवक एवं एक युवती समेत पांच लोगो की मौत हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्टू कर अस्पताल पहुंचाया। जहां दो और लोगों ने दम तोड़ दिया।
हादसे में मारे गए चार युवक और एक युवती है। जबकि एक युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल उपाधि का अस्पताल में उपचार जारी है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
[banner id="7349"]