खटीमा: निरंकारी मिशन के तत्वाधान में “प्रोजेक्ट अमृत” के तहत चलाया गया विशेष सफाई अभियान

कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
खटीमा। आज निरंकारी मिशन के तत्वाधान में विशेष सफाई अभियान प्रोजेक्ट अमृत के तहत चलाया गया। जिसमें निरंकारी सेवा दल और एस एन एफ के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य कार्यक्रम छठ पूजा सरोवर रेलवे स्टेशन संजय पार्क खटीमा पर हुआ जहां पर सरोवर की सफाई “स्वच्छ जल-स्वच्छ कल” को साकार करते हुए किया गया।
साथ संगत के गणमान्य लोगो ने आम शहरी को यह मैसेज दिया कि बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्म दिवस पर सफाई अभियान का लक्ष्य 1600 शहरों में तथा 27 भारत के राज्यों में एक साथ आज के दिन सफ़ाई अभियान कर के किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से संपन्न किया जा रहा है।
संत निरंकारी मंडल दिल्ली के तत्वाधान में दिल्ली में “स्वच्छ जल-स्वच्छ कल” की परिकल्पना को साकार करते हुए जमुना को साफ किया जा रहा है। “आओ संवारे, यमुना किनारे” यह मैसेज निरंकारी मिशन जहां आध्यात्मिक विचारधारा को अपनाकर समाज में सामाजिक सौहार्द का और सुकून का माहौल देता है।
निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने अपने वक्तव्य में कहा था कि “प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों ही हानिकारक है। उसी को आधार मानते हुए वर्तमान सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के निर्देशन में आज “प्रोजेक्ट अमृत “पर यह कार्य पूरे भारत ही नहीं, विश्व के कई देशों में भी किया जा रहे हैं।
खटीमा निरंकारी साध संगत ने जहां सरोवर की सफाई की वही खटीमा तहसील प्रांगण में सफाई अभियान चलाया जिसकी स्थानीय लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की, कहा कि यह निरंकारी भक्त अपने घर की तो सफाई करते ही है बल्कि सार्वजनिक स्थानों की सफाई करने का जो भाव है यह निरंकारी मिशन का बहुत उत्तम भाव है। इस अवसर पर साध संगत के लिए लंगर प्रसाद की सुंदर व्यवस्था की गई।
[banner id="7349"]