उत्तराखंडप्रशासन

काशीपुर: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर में चल रहे अस्पताल को अनियमिताओं के चलते किया सीज

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

काशीपुर। महानगर में लंबे समय से बगैर रजिस्ट्रेशन के चल रहे सेवा अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान अनियमिताओं के चलते सीज कर दिया। अस्पताल पर जुर्माना भी लगाया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमरजीत सिंह साहनी तथा पुलिस ने सेवा अस्पताल पर छापा मारा। इस दौरान वहाँ अस्पताल प्रबंधन की ओर से अस्पताल के रजिस्ट्रेशन के कागज पूरे नहीं कराये गये थे और बगैर रजिस्ट्रेशन के अस्पताल में मरीजों का इलाज जारी था।

डॉ अमरजीत सिंह साहनी ने बताया कि जब उन्होंने टीम के साथ अस्पताल पर छापा मारा तो यह खुलासा हुआ। अस्पताल की ओर से आन लाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया तो की गई थी लेकिन रजिस्ट्रेशन के लिए अस्पताल की ओर से कार्रवाई पूर्ण नहीं की गई। जिससे अस्पताल अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था।

इस दौरान वहाँ एक महिला मरीज का उपचार चल रहा था। जिन चिकित्सकों ने उपचार किया उन पर बिना रजिस्ट्रेशन वाले अस्पताल में मरीजों का उपचार करने पर जुर्माना लगाया गया है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button