उत्तराखंडदुखददुर्घटना

दुखद: मोतीचूर फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक बस सहित पांच वाहनों में हुई जोरदार टक्कर के बाद लगी भीषण आग

कलयुग दर्शन (24×7)

रविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोतीचूर फ्लाइओवर पर पांच गाड़ियों के आपस में टकरा जानें के कारण आग लगने की सूचना मिलने पर फायर स्टेशन मायापुर से तीन फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल पहुची। घटनास्थल पर एक बस , कार ,ट्रैक्टर ट्रॉली व ट्रक पूरी तरह जल गए व एक अन्य XUV कार भी भिड़ंत में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घटनास्थल पर फायर स्टेशन ऋषिकेश, व फायर स्टेशन लालतप्पण की यूनिट भी मौजूद थीं। फायर कर्मियों ने फोम का प्रयोग कर आग को बुझाना प्रारम्भ किया। ट्रक के नीचे एक महिला का आधा शरीर फंस जाने के कारण क्रेन व जेसीबी की सहायता से मृत महिला को बाहर निकाला गया।

इस घटना के उपरांत फ्लाइओवर पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया जिस कारण यातायात पूरी तरह बाधित रहा। फायर कर्मियों ने घंटों तक मशक्कत करने के बाद आग पर काबु पाया। हादसे का कारण , होने वाले नुकसान, मृतकों व घायलों की संख्या को लेकर स्थिति साफ़ नहीं। मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार, अग्निशमन अधिकारी, मायापुरी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button