उत्तराखंड

हरिद्वार ग्रामीण भ्रमण के दौरान एसएसपी ने किया नवनिर्मित थाना भवन पिरान कलियर का निरीक्षण

कलयुग दर्शन (24×7)

विनय कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। जनपद स्थित पिरान कलियर थाना के निर्माण को लेकर हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा सोमवार को हरिद्वार ग्रामीण भ्रमण के दौरान कलियर में नवनिर्मित थाना भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने सख्त निर्देश देते हुए पिरान कलियर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार समेत निर्माण इकाई के अधिकारियों को निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्माण इकाई के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह भी समय-समय पर उक्त निर्माणाधीन थाना भवन का निरीक्षण करेंगे तथा जो कमी पाई जाती है उसे मौके पर तत्काल कार्यवाही पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Back to top button