उत्तराखंडप्रशासन

चण्डी चौक फ्लाईओवर के ऊपर अज्ञात वाहन की टक्कर से व बाईक फिसलने से कांवडि़ये घायल

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। अज्ञात वाहन की टक्कर में एक कांवडि़या घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल घायल कांवडि़ए को उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस ने कांवडि़ए के परिजनों को सूचना दे दी है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को एक कांवडि़या चण्डी चौक फ्लाईओवर के ऊपर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कांवडि़ए का नाम पता अलीन उम्र 32 वर्ष पुत्र महिपाल निवासी गुड़गांव हरियाणा बताया गया है।

हादसे के बाद मौके पर तैनात हेड कांस्टेबल प्रवेश खत्री ने कांवडि़ए को तत्काल निजी वाहन की सहायता से जिला चिकित्सालय पहुंचाय। पुलिस ने घायल कांवडि़ए को परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं दूसरी ओर लक्सर मार्ग स्थित बादशाहपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के समीप एक कांवडि़या बाईक के अनियंत्रित होकर फिसल जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कांवडि़ए को नाम करमबीर निवासी पानीपत हरियाणा बताया गया है। पुलिस ने घायल कांवडि़ए को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button