उत्तराखंड

शादी समारोह के बीच दुल्हन की छोटी बहन संदिग्ध परिस्थितियों में हुई लापता

बहन की विदाई के साथ छोटी भी हुई गायब, घर से जेवरात भी नदारत

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)

हरिद्वार। हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के बीच दुल्हन की छोटी बहन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। नाबालिग लड़की के गायब होने के साथ घर से नकदी और जेवरात भी गायब हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि लड़की अपने प्रेमी के साथ गई है।

इस मामले में किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने भी किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक पथरी थाना क्षेत्र में दो दिन पहले बारात आई हुई थी। किशोरी के बड़ी बहन की शादी थी। परिजन पूरे दिन शादी में व्यस्त थे। शाम को जब दुल्हन विदा हुई तो परिजनों की छोटी बेटी कहीं दिखाई नहीं दी। इसके बाद उन्होंने उसे इधर-उधर काफी ढूंढा, लेकिन वो नहीं मिली। इसी बीच परिजनों की नजर घर में रखे जेवरात और नकदी पर भी पड़ी तो देखा कि वो भी गायब थे।

आखिर में किशोरी की पिता ने पुलिस तहरीर दी और गांव के ही रहने वाले एक युवक पर उनकी बेटी को भगाने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस किशोरी के फोन की सीडीआर भी निकलवाने में लगी है। पुलिस ने किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button