उत्तराखंड

प्रेस क्लब महानगर रुड़की (रजि.) के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न

कलयुग दर्शन (24×7)

जमशेद अली (संवाददाता)

रुड़की। प्रेस क्लब महानगर रुड़की (रजि.) की वार्षिक आम सभा रविवार को श्री गार्डन, रुड़की में आयोजित की गई। वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। निर्विरोध हुए इन चुनावों में अध्यक्ष पद पर प्रिंस शर्मा एवं महामंत्री पद पर मोनू शर्मा का चयन किया गया। बैठक का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और पत्रकारों ने संगठन की एकजुटता पर जोर दिया। निर्वाचित पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष आरिफ नियाजी, सचिव सलमान मलिक तथा कोषाध्यक्ष शहजाद राजपूत शामिल हैं। वहीं छह निदेशक (डायरेक्टर्स) के रूप में चौ. अनवर राणा, प्रवेज़ आलम, देशराज पाल, अमित शर्मा, पुनीत रोहिला और विशाल यादव का सर्वसम्मति से चयन किया गया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर बधाई दी। पूरे कार्यक्रम में सौहार्द और उत्साह का माहौल देखने को मिला। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रिंस शर्मा और महामंत्री मोनू शर्मा ने कहा कि प्रेस क्लब को नई ऊर्जा, पारदर्शिता और एकजुटता के साथ आगे बढ़ाना प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं और हितों को मजबूत आवाज प्रदान की जाएगी तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर क्लब की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जाएगी।

उपाध्यक्ष आरिफ नियाजी, सचिव सलमान मलिक और कोषाध्यक्ष शहजाद राजपूत ने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करेंगे। संगठन को निष्पक्ष, मजबूत और जनसरोकारों से जोड़ने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। डायरेक्टर चौ. अनवर राणा ने कहा कि क्लब की एकजुटता ही इसकी वास्तविक ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी और पत्रकारों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए हमेशा मजबूत भूमिका निभाएगी। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ सदस्यों ने नई टीम को शुभकामनाएँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बैठक में प्रिंस शर्मा, मोनू शर्मा, आरिफ नियाजी, राव शहजाद राजपूत, सलमान मलिक, प्रवेज़ आलम, अमित शर्मा, अनवर राणा, देशराज पाल, पुनीत रोहिला, विशाल यादव, मनोज अग्रवाल, अरशद हुसैन, संदीप चौधरी, असलम अंसारी, शादाब अली, दीक्षा गुप्ता, मनीष ग्रोवर, फिरोज खान, श्यामसुंदर, सोनू कश्यप, नरेंद्र कुमार, मोहम्मद आलम, संदीप कश्यप, दिलशाद खान, विशाल शर्मा, आसिफ खान, इसरार मिर्ज़ा, मोहम्मद नाज़िम समेत अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button