कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (प्रधान संपादक)
हरिद्वार। नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस मेयर प्रत्याशी अमरेश बालियान का मुख्य चुनाव कार्यालय रोड़ धर्मशाला में खोला गया। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर हजारों की संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस पार्टी ने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन बड़े शक्ति प्रदर्शन के साथ किया। कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता एक मंच पर एक साथ नजर आए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जहां जहां चुनाव हो रहे हैं वहां जनता का भरपूर समर्थन कांग्रेस पार्टी को मिल रहा है। आगामी 25 तारीख को कांग्रेस पार्टी अपने सभी 60 पार्षदों एवं मेयर प्रत्याशी के साथ जीत का बिगुल बजायेगी।
मुख्यमंत्री कॉरिडोर पर भ्रम बना रहे हैं। स्थानीय विधायक और मुख्यमंत्री के बयान में फर्क है। कांग्रेस व्यापारियों के साथ है। संगठन मजबूत है और कांग्रेस प्रत्याशी जीतेंगी। बीजेपी सरकारें तोड़ने का कार्य करती हैं। बीजेपी अपने झगड़े संभाले। सांसद अपनी ही सरकार के खिलाफ खनन का मामला संसद में उठाता है और सरकार को कठघरे में खड़ा करते हैं। पिछली मेयर को भाजपा सरकार ने बहुत परेशान किया फिर भी उन्होंने पांच वर्ष हरिद्वार क्षेत्र के विकास एवं जनता की सेवा में समर्पित किये।
इस अवसर पर मेयर प्रत्याशी अमरेश बालियान, विधायक फुरकान अहमद, विधायक वीरेंद्र जाती, विधायक अनुपमा रावत, निवर्तमान मेयर अनिता शर्मा, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, डा. संजय पालीवाल, किरणपाल वाल्मीकि, वीरेंद्र रावत, मुरली मनोहर, प्रदीप चौधरी, अशोक शर्मा, राजबीर सिंह चौहान, ओपी चौहान, संतोष चौहान, सुमन अग्रवाल, तीरथ पाल रवि, जगत सिंह रावत, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, संजय अग्रवाल, वरुण बालियान, विकास चंद्रा, अनिल भास्कर, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लता जोशी, अंजू मिश्रा, अंजू द्विवेदी, मनोज सैनी, जितेंद्र विद्याकुल, राजीव पराशर, सुंदर मनवाल, अश्विन कौशिक, गौरव मेहता, अमन शर्मा, संजय सैनी, मुकेश त्यागी, सुभाष त्यागी, इदरीश अंसारी, राव आफाक, राजीव भार्गव, सतीश चौहान, एड. अरविंद शर्मा, डा .सुशील कुमार, उपेंद्र कुमार, नीतू बिष्ट, मंजू सिंह ,याज्ञिक वर्मा, हिमांशु गुप्ता, राजेंद्र यादव, महावीर वशिष्ठ, सुनील कुमार, हिमांशु राजपूत, नीरजा शाह, आशु श्रीवास्तव, गगनदीप सिंह, विवेक भूषण विक्की, ऋषभ अरोड़ा, दीपकराज, नेपाल सिंह, आयुषी टंडन, अमित चंचल, प्रदीप अग्रवाल, पवन शर्मा, दिनेश पुंडीर, बीएस तेज़ियान, सोम त्यागी, अमरदीप रोशन, जतिन हांडाएनएसयूआई महानगर अध्यक्ष यागिक वर्मा आदि हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
[banner id="7349"]