
कलयुग दर्शन (24×7)
सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)
हरिद्वार। सिडकुल थाना पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए करीब 7 लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद किया है। पुलिस ने तस्कर व उसके साथी को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा। जानकारी के मुताबिक थाना सिड़कुल पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से नशा तस्करी गिरोह से जुड़े 02 सदस्यों को दबोचकर उनके कब्जे से करीब 7 लाख से अधिक कीमत का गांजा बरामद किया।
पुलिस ने सौरभ पुत्र देवेंद्र निवासी राजा मेडिकल स्टोर के पास रामधाम कॉलोनी रानीपुर हरिद्वार को रामनगर तिराहा ब्रह्मपुरी से 10.120 किलो गांजे के साथ दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ईशांत तेलियान तथा एक अन्य युवक को गांजा बेचने के लिए लाया था।
मिली जानकारी के आधार पर छापेमारी कर पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को एक्टिव कर आईएमसी चौक से सर्विस रोड की तरफ सिडकुल से कार सवार वांछित सप्लायर इशांत तेजियान पुत्र बृजेश कुमार निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद हरिद्वार को 21.200 किलो अवैध गांजे के साथ धर दबोचा। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है। पुलिस ने आरोपित से पकड़ी कार को भी सीज कर दिया है। आरोपित इशांत पर विभिन्न मामलों में पांच मुकदमें दर्ज हैं।
पकड़े गए आरोपितों का विवरण:-
1- सौरभ पुत्र देवेंद्र निवासी राजा मेडिकल स्टोर के पास रामधाम कॉलोनी रानीपुर हरिद्वार
2- इशांत तेजियान पुत्र बृजेश कुमार निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद जनपद हरिद्वार।
पंजीकृत अभियोग:-
1. मुकदमा अपराध संख्या 196/25 धारा 20//8 एनडीपीएस एक्ट
2. मुकदमा अपराध संख्या 197/25 धारा 20/60/8 एनडीपीएस एक्ट
बरामदगी:-
1- सौरभ से 10.120 किलोग्राम गांजा
2- इशांत से 21.200 किलोग्राम गांजा
3- वाहन सियाज कार (इशांत से)
इशांत तेजियान का आपराधिक इतिहास:-
1. मुकदमा अपराध संख्या 214/ 2020 धारा 147 /148/ 149/ 323/ 354/ 427/ 452/ 504/ 506/ एससी /एसटी एक्ट।
2. मुकदमा अपराध संख्या 226 /2024 धारा 384 आईपीसी।
3. मुकदमा अपराध संख्या 106 2016 धारा 323/452/ 354 आईपीसी।
4. मुकदमा अपराध संख्या 196/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सिडकुल।
5. संबंधित वाद संख्या 1063/ 24 धारा 323/504/ 427 आईपीसी चालानी कोतवाली ज्वालापुर।
पुलिस टीम:-
1. थानाध्यक्ष सिडकुल मनोहर सिंह भंडारी
2. वरिष्ठ उप निरीक्षक नंदकिशोर ग्वाड़ी
3. हेड कांस्टेबल सुनील सैनी
4. कांस्टेबल अनिल कंडारी
[banner id="7349"]