उत्तराखंड

युवती ने जिम संचालक पर लगाए गंभीर आरोप, जमकर हुआ हंगामा

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। शिवालिक नगर के एक जिम संचालक पर एक युवती ने गंभीर आरोप जड़े हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो रानीपुर कोतवाली स्थित भेल के फाउंड्री गेट के पास का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में शिवालिक नगर के एक जिम संचालक पर एक युवती गंभीर आरोप लगा रही है। जिम स्वामी के साथ कार में बैठी युवती को भीड़ ने जब मुक्त कराया तब उसने जिम स्वामी पर उसे यूज करने का गंभीर आरोप जड़ा।

जिम संचालक भीड़ से युवती के परिजन से बात करने की बात कहता दिख रहा है, लेकिन युवती इससे इंकार करती रही। कार से बाहर निकलने के बाद युवती ने जिम संचालक का कॉलर तक पकड़ा। युवती रो रोकर आरोप लगाती रही की जिम संचालक ने मेरा यूज किया है। सड़क पर काफी देर तक चले हंगामा के बाद आखिर में युवती जिम संचालक के साथ ही कार में बैठकर चली गई। दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button