उत्तर प्रदेशस्पोर्ट्स

मोदीपुरम पहुंचने पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री चौ नीरपाल सिंह का जोरदार स्वागत

कलयुग दर्शन (24×7)

विजय कुमार, विक्की (ब्यूरो चीफ)

मोदीपुरम। मोदीपुरम पहुंचने पर संयुक्त खेल मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद पहलवान ने राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री चौ नीरपाल सिंह का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विनोद पहलवान ने कहा कि हमारी संयुक्त खेल मोर्चा की पूरी टीम खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए चौधरी नीरपाल सिंह को बधाई देती है। सही मायने में धरातल पर बच्चों को खेलो के प्रति जागरूक करने में राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ की टीम बहुत सराहनीय कार्य कर रही है। इसके लिए हम राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह के साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर व उनकी टीम को भी बधाई देते हैं।

इस दौरान चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि हमारे नेता केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी खेलो के माध्यम से बच्चों का भविष्य संवारने में लगे हुए हैं। अपने नेता के निर्देश अनुसार ही खेल प्रकोष्ठ की टीम बच्चों को खेलो के प्रति जागरूक कर रही है और बहुत जल्द हमारा ये अभियान गांव गांव घर घर पहुंचेगा। इस अवसर पर विक्की चौधरी, परमजीत बालियान, भूपेन्द्र सिंह, विक्रांत सिंह, युवी सिंह उपस्थित रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button