उत्तराखंड

धार्मिक शिक्षा ग्रहण करने जा रहे मस्जिद में नाबालिग से कुकर्म, 4 के खिलाफ मुकदमा

कलयुग दर्शन (24×7)

नरेश कुमार मित्तल (संवाददाता)

हरिद्वार। धार्मिक शिक्षा ग्रहण करने जा रहे एक 11 वर्षीय नाबालिग के साथ कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार नाबालिगों के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज की है। जिसमें से दो को पूछताछ के लिए पुलिस संरक्षण में भी लिया है। कोतवाली गंगनहर में एक पिता ने तहरीर देकर बताया कि उनके 11 वर्षीय नाबालिग बेटे के साथ चार नाबालिग किशोरों द्वारा दुष्कर्म किया है। आरोप है कि वह अपने बेटे को धर्म विशेष की शिक्षा लेने गुलाबनगर रुड़की स्थित एक मस्जिद में भेज रहा था, जहां पिछले कुछ समय से उक्त युवक मुआज्जिम की अनुपस्थिति में उसके कमरे में ले जाकर उसका शारीरिक शोषण कर रहे थे। आरोप है की इनमें से एक युवक द्वारा पीड़ित की वीडियो भी बनायी गई। पिछले कुछ दिनों से बच्चे के स्वभाव में भय और अनिद्रा को देखकर उन्होंने बच्चे को विश्वास में लेकर पूछा तो बचे ने अपने माता पिता को सच्चाई बतायी। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में दो विधि विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया है। दो अन्य की तलाश जारी है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी के अनुसार इस संबंध में मुआज्जिम से भी पूछताछ की जायेगी।

Related Articles

Back to top button