उत्तराखंडप्रशासन

यात्री को जंगल में ले जाकर उसके साथ मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कलयुग दर्शन (24×7)

जमशेद अली (संवाददाता)

हरिद्वार। यात्री को जंगल में ले जाकर उसके साथ मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है। जानकारी के मुताबिक प्रशान्त त्यागी निवासी गाजियाबाद उ.प्र. ने 29 अगस्त को नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर दो स्कूटी सवार बदमाशों द्वारा जंगल में ले जाकर उसका मोबाइल लूट लिए जाने का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर में कहाकि दो अज्ञात व्यक्ति स्कूटी सवार व्यक्ति से मैंने होटल का पता पूछा। जो उन्होंने उसी जाने की बात कहते हुए मुझे स्कूटी पर बैठाया और वहां छोड़ देन की बात कही। स्कूटी पर बैठाने के बाद वे उसे जंगल की ओर ले गये। कुछ दूर जाकर बदमाशों से उसे डरा धमकाकर मोबाईल आईफोन लूट लिया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपितों को कोटी को जाने वाली रोड पर लूट के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम पते सागर लोधी पुत्र जयराम लोधी निवासी सरकारी स्कूल के पाल हरिपुर कला थाना रायवाला देहरादून आयु 26 वर्ष व विजय देवली पुत्र स्व. जगन्नाथ प्रसाद देवली निवासी इण्टर कॉलेज के पास हरिपुर कला थाना रायवाला देहरादून आयु 34 वर्ष बताए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उनका चालान कर दिया है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button