उत्तराखंड

हत्या की आरोपी महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा गिरी को निरंजनी अखाड़े ने किया निष्कासित

सनातन धर्म को बदनाम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: श्रीमहंत रविंद्रपुरी

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। अलीगढ़ में विगत 26 सितम्बर को हुए शोरूम स्वामी हत्याकांड की आरोपी निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा गिरी को अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रंिवंद्रपुरी महाराज ने अखाड़े से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने यूपी सरकार से अन्नपूर्णा गिरी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने और कड़ी सजा दिलाने की मांग भी की है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने बताया कि उन्होंने अन्नपूर्णा गिरी को ना तो कभी दीक्षा दी और ना ही वह उनकी शिष्य हैं। उन्होंने जो किया है। वह बेहद निंदनीय है।

अन्नपूर्णा गिरी पर हत्या जैसे जघन्य अपराध के आरोप लगने से अखाड़े की छवि भी धूमिल हो रही थी। इसलिए उन्हें अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया है। अब उनका निरंजनी अखाड़े से कोई लेना देना नहीं है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि भगवा की आड़ में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होकर सनातन धर्म को बदनाम कर रहे किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच कराकर अन्नपूर्णा गिरी को गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहिए और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकद्मा चलाकर जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलानी चाहिए। जिससे कोई और व्यक्ति संत के चोले में अपराध करने की हिम्मत ना कर सके।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button