उत्तराखंड

डी.पी.एस. दौलतपुर में रंगारंग एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

कलयुग दर्शन (24×7)

सागर कुमार (सह संपादक)

हरिद्वार। डी.पी.एस. दौलतपुर में आज (14 नवंबर 2025) बाल दिवस के अवसर पर एक रंगारंग एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या महोदया द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया। इस‌ अवसर पर कक्षा एक से नौ एवं ग्यारह तक के छात्रों ने सुंदर नृत्य से पूरे वातावरण को उल्लास मय बना दिया।

प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न नृत्य शैलियों जैसे शास्त्रीय एवं लोक नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति, तालमेल और ऊर्जा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन ताल, भाव, वेशभूषा और प्रस्तुति के आधार पर किया। प्रधानाचार्या महोदया ने सभी छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button