उत्तराखंड

गोल्डन टेलीकॉम एंड इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम हुआ उद्घाटन

कलयुग दर्शन (24×7)

हिमांशु (संवाददाता)

रुड़की। सोहलपुर रोड स्थित गोल्डन टेलीकॉम एंड इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम का उद्घाटन प्रसिद्ध समाज सेविका एवं खानपुर के लोकप्रिय विधायक उमेश कुमार शर्मा की धर्मपत्नी द्वारा फीता काटकर किया गया, जिसके ऑनर ने बताया है कि हमने दिवाली ऑफर पर अपने ग्राहकों को एक लक्की ड्रा स्कीम चालू की थी, जिसमें फर्स्ट प्राइज स्कूटी सहित सैकड़ों गिफ्ट देने का वादा किया था। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची वरिष्ठ पत्रकार एवं खानपुर विधायक उमेश कुमार की धर्मपत्नी सोनिया शर्मा ने सार्वजनिक लक्की ड्रा की परची उठाकर विजेता के नाम की घोषणा कर विजेता को स्कूटी भेंट की तथा अन्य सैकड़ों उपहार सम्मान भेंट किए गए। इस मौके पर सोनिया शर्मा ने गोल्डन भाई की समाजसेवा को लेकर भी बहुत तारीफ की और उनको बधाई दी।

वहीं उपस्थित लंढौरा चेयरमैन डॉक्टर नसीम अहमद ने भी गोल्डन भाई एक वरिष्ठ समाजसेवी और शोशल मीडिया पर एक्टिव रहने और समाज का आईना समान तुलना करते हुए उनको बधाई दी। भगवानपुर से आए चेयरमैन गुलबहार अली ने भी गोल्डन भाई को बधाई दी। उद्घाटन समारोह कार्यक्रम का संचालन मास्टर अजीम साबरी ने खूबसूरत शायरी की साथ किया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय गणमान्य लोगों के साथ-साथ जिला पंचायत सदस्य अम्मार अली, प्रधान अकरम अली, प्रधान शहीद अहमद, लिमरा टाइल्स प्रोपराइटर जब्बार आलम, मोहम्मद आरिफ साबरी, सभासद जावेद साबरी, सभासद नाजिम त्यागी, सभासद दिलबाग अली, सभासद राशिद अली, रहीस अहमद, सभासद अमजद मलिक, राकिब साबरी, डॉक्टर अमजद, राव नोमान खां, इस्तखार अमन साबरी, मास्टर अजीम साबरी, आमिर कुरैशी, मास्टर मौसम अली, नौशाद अली, गुलाम साबिर, रेनू चौधरी, सपना चौहान, जुबैर काजमी, राव इमरान सहित लोग मौजूद रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button