उत्तराखंडराजनीति

सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150 वें जन्म शताब्दी अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकता मार्च निकाला

कलयुग दर्शन (24×7)

नरेश मित्तल (संवाददाता)

हरिद्वार। सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150 वें जन्म शताब्दी अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रानीपुर विधानसभा में ग्राम औरंगाबाद से नवोदय नगर तक एकता मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय एकता व अखंडता को बनाए रखने की शपथ भी ली। मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में ग्राम औरंगाबाद से नवोदय नगर तक निकली इस एकता मार्च यात्रा में हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि एकता, संगठन और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने का सभी लोगाें को संकल्प लेना चाहिए।

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि सरदार पटेल की बनाई हुई राष्ट्रीय एकता की परंपरा को मजबूत करना सभी देशवासियों का कर्तव्य है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला पंचायत सदस्य बिमलेश देवी, ग्राम प्रधान प्रमोद पाल,नीरज प्रधान, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि चमन चौहान,अरविन्द चौहान,विनित जौली,उमेश पाठक,चेयरमैन अनिल चौहान,पार्षद विनीत चौहान,नागेंद्र राणा, आशुतोष चक्रपाणी,मगेंद्र सैनी, सभासद वीरेंद्र अवस्थी, हरिओम चौहान, पंकज चौहान,बिन्दर पाल,मुनेशपाल,अरुण चौहान,अभिनंदन गुप्ता,कमल प्रधान,अंकुर मेहता,आलोक चौहान, नवजोत वालिया सहित सैंकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button