एआई समिट में पावर एक्सचेंज ऐप का डेमोंस्ट्रेशन किया गया, इंटरस्टेट पीयर-टू-पीयर एनर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च
कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
नई दिल्ली। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज नई दिल्ली में आयोजित ग्लोबल एआई समिट के दौरान इंडिया एनर्जी स्टैक पवेलियन में PowerXchange (पावर एक्सचेंज) ऐप का प्रदर्शन किया। यह डेमो आज सुबह यानी 18 फरवरी को 11 बजे प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर REC लिमिटेड और इंडिया एनर्जी स्टैक टीम ने आधिकारिक रूप से इंटरस्टेट पीयर-टू-पीयर (P2P) एनर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया। सत्र के दौरान PowerXchange ने लाइव एनर्जी ट्रेडिंग का सफल प्रदर्शन भी किया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले एआई समिट के शुभारंभ अवसर पर एक सत्र में पावर एक्सचेंज ऐप को उत्तर प्रदेश और देशभर में एनर्जी ट्रेडिंग के लिए मुख्य रूप से चयनित किया गया है। इस श्रृंखला में उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने पीयर टू पीयर (P2P) एनर्जी ट्रेडिंग टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म के डेवलपमेंट एवं इसी प्लेटफॉर्म पर कंज्यूमर व प्रोज्यूमर को रजिस्टर कर, अतिरिक्त उत्पादित सौर ऊर्जा की ट्रेडिंग के लिए पावर एक्सचेंज का चयन किया है। ग्लोबल एआई समिट के दौरान इंडिया एनर्जी स्टैक पवेलियन में लाइव डेमो में लाभार्थी लक्ष्मी गाबा, जो एक छोटी बुटीक दुकान की संचालिका हैं, ने ऐप के एआई वॉइस एजेंट का उपयोग करते हुए बिजली खरीदकर प्लेटफॉर्म की सरलता और उपयोगिता को प्रदर्शित किया।

कार्यक्रम में आर.एस. शर्मा (चेयरमैन, इंडिया एनर्जी स्टैक), आशीष गोयल (चेयरमैन, यूपीपीसीएल), आलोक कुमार (डीजी, ऑल इंडिया डिस्कॉम एसोसिएशन), रेजी कुमार पिल्लई (चेयरमैन, ISGF), जितेंद्र श्रीवास्तव (सीएमडी, REC लिमिटेड), प्रिंस धवन (ईडी, REC लिमिटेड) और श्वेता रवि कुमार (ईडी, FSR ग्लोबल) सहित विभिन्न डिस्कॉम प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें टाटा पावर-DDL, बीएसईएस राजधानी प्राइवेट लिमिटेड, पीवीवीएनएल, यूपीपीसीएल के प्रतिनिधियों के साथ-साथ ग्लोबल एआई समिट के कई डेलीगेट्स और एग्ज़िबिटर्स भी शामिल हुए। यह पहल देश में डिजिटल और हरित ऊर्जा बाजार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। पावर एक्सचेंज स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए काम करने वाली, एक नई पीढ़ी की ब्लॉकचेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी पर आधारित कंपनी है, जो की सरकारी मानकों के अनुरूप ही कार्य करती है। पावर एक्सचेंज प्रत्येक घर को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से काम कर रही है, पावर एक्सचेंज सरकार की सौर योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान दे रही है।



