ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विवेकानंद जयंती पर युवाओं ने भरी हुंकार

कलयुग दर्शन (24×7)
दीपक झा (संवाददाता)
हरिद्वार। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के फेरूपुर राम खेड़ा स्थित डिग्री कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती के अवसर पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। संकल्प दौड़ का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जगपाल सैनी, धर्मेंद्र चौहान और विक्रम भुल्लर ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का संदेश उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व की जयंती पर युवाओं को संकल्प लेना चाहिए कि वे विकसित भारत के निर्माण में निरंतर योगदान देंगे। स्वामी विवेकानंद ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया और उनकी शिक्षाएं आज के युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। देश का भविष्य युवाओं के कंधों पर है, इसलिए उन्हें मानसिक रूप से सशक्त बनकर राष्ट्र सेवा में जुटना चाहिए। युवा मोर्चा प्रभारी लव शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने 1893 में अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में सनातन धर्म का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व कर भारत का नाम रोशन किया था। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की, जो आज भी समाज और राष्ट्र सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था और बचपन में उन्हें नरेंद्रनाथ के नाम से जाना जाता था। उनकी जयंती मनाने का उद्देश्य युवाओं को उनके प्रेरणादायक विचारों से जोड़ना है। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगपाल सैनी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को शिक्षा और खेल के माध्यम से आगे बढ़कर देश सेवा करनी चाहिए। नशा और सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसका युवा वर्ग है, जो देश की वास्तविक पूंजी है। कार्यक्रम में भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, प्रदेश मंत्री तरुण चौहान, जिला महामंत्री दीपांशु शर्मा, कार्यक्रम संयोजक सचिन चौहान, सहसंयोजक चीनू नितीश चौधरी, जिला मंत्री लेखराज, प्रियांशु गोयल, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, रीनू चौधरी, मोहित चौहान, श्रवण चौहान, दीपक सैनी, आदर्श कश्यप, सचिन आर्य, राहुल चौहान, विनीत प्रताप सिंह, राजू पाल, बीरसिंह कश्यप सहित सैकड़ों युवा शामिल हुए। कार्यक्रम के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करते हुए युवाओं ने राष्ट्र निर्माण के लिए संकल्प लिया और पूरे क्षेत्र में देशभक्ति एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला।
[banner id="7349"]



