उत्तराखंड

सूरीनाम की राजदूत हनीशा जयराम ने किया मनसा देवी और श्री दक्षिण काली मंदिर में दर्शन पूजन

कलयुग दर्शन (24×7)

राकेश वालिया (ब्यूरो चीफ)

हरिद्वार। धार्मिक यात्रा पर हरिद्वार आयी सूरीनाम की राजदूत हनीशा जयराम मनसा देवी मंदिर और श्री दक्षिण काली मंदिर में दर्शन पूजन किया। श्री दक्षिण काली मंदिर में दर्शन के बाद राजदूत हनीशा जयराम ने निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। राजदूत हनीशा जयराम ने कहा कि मंदिर में आने के बाद उन्हें भीतर से एक अलग तरह की संतुष्टि और शांति का अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें जो अनुभूति हो रही है, उसे शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है। इस अनुभव को पाकर वे स्वयं को धन्य और सम्मानित महसूस कर रही हैं। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने राजदूत हनीशा जयराम को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि सूरीनाम की राजदूत बेहद सरल, सहज और धार्मिक स्वभाव की हैं और भारत तथा सनातन परंपरा तथा संतों के प्रति उनका गहरी आस्था है।

स्वामी कैलाशानंद गिरि ने कहा कि सूरीनाम और भारत के संबंधों को और मजबूत करने की उनकी इच्छा है और वह आगे भी हरिद्वार आती रहेंगी। उन्होंने बताया कि राजदूत की इच्छा केदारनाथ दर्शन करने की भी है, हालांकि मौसम को देखते हुए फिलहाल उन्हें यात्रा न करने की सलाह दी गई है। इस अवसर पर स्वामी कैलाशानंद गिरी के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी, स्वामी बालमुकंुदानंद ब्रह्मचारी सहित श्री दक्षिण काली मंदिर के संत मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button