उत्तराखंड

राष्ट्रीय लोकदल दिल्ली में बड़ी ताकत बनेगा: चौ नीरपाल

कलयुग दर्शन (24×7)

जमशेद अली (संवाददाता)

नई दिल्ली। राष्ट्रीय लोकदल साउथ दिल्ली के अध्यक्ष विजय राठौर द्वारा संगम विहार मेंआयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यमंत्री चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि संगम विहार की जनता ने सफल आयोजन करके ये साबित कर दिया है कि अब दिल्ली में राष्ट्रीय लोकदल की मजबूत एंट्री हो चुकी है,खासतौर से युवाओं के उत्साह ने बता दिया कि जयंत चौधरी युवाओं के सबसे लोकप्रिय नेता है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल दिल्ली में निगम चुनाव लड़ेगा और आने वाले समय में विधानसभा चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगा।

अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय लोकदल दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष रजनीश मलिक ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता दिल्ली में पार्टी को मजबूत करने के लिए मेहनत कर रहे है। प्रधान महासचिव मनमोहन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव तोमर, प्रदेश सचिव हर्ष चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम देशवाल ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की विचार धारा को घर घर पहुंचाएंगे। इस अवसर पर दिल्ली खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रेयान त्यागी, जिलाध्यक्ष साउथ दिल्ली विजय राठौर,मो. इस्लाम,मो.अब्बास सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button