गणतंत्र दिवस के अवसर पर भ्रष्टाचार एवं न्याय नियंत्रण संगठन के पदाधिकारीयों ने किया ध्वजारोहण

कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
हरिद्वार। भ्रष्टचार एवं न्याय नियंत्रण संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया। संगठन के पदाधिकारीयों ने कृष्णा विहार कॉलोनी सलेमपुर महदूद 2 डेंसो चौक सिडकुल बहादराबाद हरिद्वार में संगठन के सभी साथियों एवं फौजियों के साथ गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर संगठन अध्यक्ष ने उपस्थित जनसमूह को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।


संगठन के अध्यक्ष ने अपने संबोधन में बताया 26 जनवरी 1950 को को हमारे देश में संविधान लागू हुआ, इस दिन को हम गणतंत्र दिवस के रूप में मानते हैं, हम गणतंत्र दिवस को, संवैधानिक आदर्शों की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। उसी दिन, हमने अपने संविधान को पूरी तरह से लागू किया। लोकतन्त्र की जननी, भारतभूमि, उपनिवेश के विधि-विधान से मुक्त हुई और हमारा लोक-तंत्रात्मक गणराज्य अस्तित्व में आया।


इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व संविधान निर्माताओं के योगदान का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा हम सभी न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए राष्ट्र को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें। उत्तराखंड क्रांति दल के पदाधिकारी ने गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया, जिसमें तिरंगा फहराया गया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।


इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपनी जान की आहुति देने वाले वीर शहीदों को याद किया गया। इस अवसर पर संगठन संस्थापक मुकेश कुमार,धीरेन्द्र सिंह,मनोज कुमार, पी के सिंह,अनिल नेगी,सतेंद्र सिंह,वीरेंद्र सिंह,रोहित कुमार चौहान,रामेश्वर प्रसाद,सुनील कुमार वर्मा एवं अनेक साथी मौजूद रहे।

[banner id="7349"]



