मजलिस का लगातार बढ़ रहा कुनबा, प्रत्येक समुदाय के लोग बैरिस्टर की नीतियों से प्रभावित होकर कर रहे पार्टी के सदस्यता ग्रहण: डॉक्टर काजमी
कलयुग दर्शन (24×7)
विजय कुमार (ब्यूरो चीफ)
रुड़की। आल इंडिया मजलिस इतेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० नैय्यर काजमी ने पार्टी कार्यालय पर लंढौरा के मुस्लिम समाज के युवा नेता मोहम्मद मुर्सलीन राणा व मो० हारून को मजलिस की सदस्यता दिलाई। दोनों कार्यकर्ताओं को पार्टी की की रसीद काट कर पार्टी में शामिल किया तथा उनका पटका पहनाकर सम्मान किया।

डॉ० काजमी ने कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार से नफरत का माहौल कुछ लोगों द्वारा बनाया जा रहा है, उसके खिलाफ आवाज उठाने के लिए भारी संख्या में हर समुदाय के लोग मजलिस में शामिल हो रहे हैं। दोनों युवा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद बेरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी की नीतियों से प्रभावित होकर हम मजलिस में बिना शर्त पार्टी में सेवा के लिए शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर मजलिस के जिलाध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल वाजिद, सतीश कुमार बावरा, इरशाद पहलवान, जुल्फुकार ठेकेदार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।



