उत्तराखंड

पुलिस ने नशीले इंजेक्शन की तस्करी कर रहा आरोपी किया गिरफ्तार, 23 इंजेक्शन बरामद

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। थाना बहादराबाद पुलिस और एएनटीएफ ने नशीले इंजेक्शन की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 23 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं। मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के अन्तर्गत एसएसपी के निर्देशों पर पुलिस नशा तस्करों पर लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में थाना बहादराबाद पुलिस ने एएनटीएफ के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए नहर पटरी रानीपुर झाल के पास चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार गौरव पुत्र स्व. अमर सिंह, निवासी शेखपुरा कुमारगढ़ा थाना को नशीले इंजेक्शन समेत दबोच लिया।

नशीले इंजेक्शनों की तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी पुलिस ने जब्त कर लिया। पूछताछ में आरोपी गौरव ने बडे ड्रग्स पैडलरो के नामों का खुलासा किया है। प्रकाश में आये ड्रग्स पैडलरो की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुट गयी है। पुलिस टीम में एसएसआई नितिन बिष्ट, कांस्टेबल मुकेश राणा, वीरेंद्र चौहान शामिल रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button