हरिद्वार में सपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का भव्य स्वागत
चंद्रशेखर यादव के आवास पर हुआ अभिनंदन, संगठन विस्तार और आगामी चुनावों पर गहन चर्चा

कलयुग दर्शन (24×7)
सागर कुमार (सह संपादक)
हरिद्वार। जनपद के जाट बहादुरपुर गांव में शनिवार को समाजवादी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरी का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत समारोह का नेतृत्व समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव एवं समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव ने किया।इस दौरान दिलशाद अली, क़य्यूम अंसारी, गुलजार मलिक, दीक्षांत शर्मा, ऋषभ यादव, बृजभान यादव, सहजाद अंसारी, गोविंदा, मनन यादव, तुषार यादव सहित अनेक वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर महंत शुभम गिरी का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम चंद्रशेखर यादव के आवास पर भी आयोजित हुआ, जहां उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए महंत शुभम गिरी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। अपने संबोधन में महंत शुभम गिरी ने कहा कि उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा। शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन विस्तार को प्राथमिकता दी जाएगी और युवाओं को पार्टी की नीतियों से जोड़कर उन्हें सक्रिय भूमिका दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को लेकर पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी। कार्यक्रम के दौरान आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव और पंचायत चुनावों को लेकर भी रणनीतिक चर्चा हुई। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को नई दिशा देने और संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
[banner id="7349"]



