उत्तराखंड

प्रेस क्लब रुड़की समिति रजि० का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

कलयुग दर्शन (24×7)

विनय कुमार (संवाददाता)

रुड़की। रुड़की प्रेस क्लब समिति रजि०के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह रामनगर स्थित होटल में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रूडकी के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट ने कहा कि आधुनिकता के इस युग में पत्रकारों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन समय के अनुरूप करने की आवश्यकता है, इसलिए पत्रकारों को चाहिए कि वह समाज के हर वर्ग की आवाज को सरकार तथा जन-जन तक पहुंचाने के लिए अपने संसाधनों का सही सदुपयोग करें।

विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने कहा कि पत्रकारिता जो एक मिशन है, उसके सामने आज बहुत चुनौतियां हैं, इसलिए इन चुनौतियों के दरमियां ही पत्रकारों को बड़ी जिम्मेदारी से इसके मिशन को आगे बढ़ाना है, जिसमें रुड़की के पत्रकार सराहनीय योगदान दे रहे हैं। नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने कहा कि रुड़की के सफाई व्यवस्था के साथ-साथ पर्यावरण के क्षेत्र में हमारे नगर के सभी पत्रकार बंधु अपना पूर्ण योगदान देते हैं और इस नगर को विश्व में शैक्षिक आधार के साथ-साथ पर्यावरण के क्षेत्र में भी प्रथम बनाने के लिए पत्रकारों का सहयोग रहता है।

जिला सूचना अधिकारी रतिलाल ने कहा कि रुड़की के पत्रकार अन्य नगरों की अपेक्षा सभ्यता व संस्कृति प्रेमी हैं और किसी प्रकार का विरोधाभास यहां देखने को नहीं मिलता है। शपथ ग्रहण समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेट द्वारा दीप-प्रज्वलित कर किया गया तथा अतिथियों का सम्मान शाल व स्मृति-चिन्ह भेंटकर किया गया।

राजकीय अस्पताल रुड़की के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एके मिश्रा, उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ० सुरजीत सिंह ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष दीपक मिश्रा, महासचिव अश्वनी उपाध्याय, उपाध्यक्ष रियाज कुरैशी, नितिन कुमार सचिव, विनीत त्यागी कोषाध्यक्ष तथा डायरेक्टर दीपक अरोड़ा व अंकित त्यागी को बधाई दी। पत्रकार सुभाष सक्सेना व अखिलेश के संचालन में हुए समारोह में पूर्व अध्यक्ष बबलू सैनी व दीपक शर्मा, तोषेन्द्र पाल सिंह, अनिल सैनी, टीना शर्मा, राव सरवर, गौरव वत्स, मुकेश रावत, मिक्की जैदी, संदीप पोहिवाल आदि सहित बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य मौजूद रहे। सैयद नफीसुल हसन द्वारा सम्मान गीत प्रस्तुत किया गया।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button