उत्तराखंड

ग्राम हरचन्दपुर में कीटनाशक के छिडकाव के दौरान एक किसान की दर्दनाक मौत

कलयुग दर्शन (24×7)

सरविन्द्र कुमार (संवाददाता)

हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरचन्दपुर में कीटनाशक के छिडकाव के दौरान एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान टीकाराम पुत्र राम सिंह, निवासी ग्राम हरचन्दपुर, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि टीकाराम अपने खेत में सरसों की फसल पर कीटनाशक का छिडकाव कर रहे थे। इसी दौरान कीटनाशक की तीव्र गंध उनके मुंह में चली गई, जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए भूमानन्द हॉस्पिटल, हरिद्वार ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा मृतक के पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। मामले से संबंधित आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही हैं। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से किसानों को कीटनाशकों के सुरक्षित उपयोग को लेकर जागरूक करने की मांग की है।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button