उत्तराखंड

जनसुनवाई में 88 शिकायतें दर्ज, 45 का मौके पर निस्तारण

कलयुग दर्शन (24×7)

मो नदीम (संपादक)

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 88 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें 45 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतें संबंधित विभागों को भेजकर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, अतिक्रमण, जलभराव, पेयजल और राशन कार्ड से संबंधित समस्याएं प्रमुख रहीं। हरिलोक कॉलोनी में व्यावसायिक गतिविधियों और सुरक्षा दीवार तोड़े जाने, लालवाला खालसा में ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण, सैदपुर में आवास योजना का लाभ, बेगमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में जलभराव व क्षतिग्रस्त सड़क तथा दादूपुर गोविंदपुर में प्लास्टिक कबाड़ से प्रदूषण संबंधी शिकायतें भी दर्ज की गईं।

सीडीओ ने अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में 36 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने को कहा। वर्तमान में एल-1 पर 267 और एल-2 पर 89 शिकायतें लंबित हैं। बैठक में एडीएम वैभव गुप्ता, सीएमओ डॉ. आरके सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button