उत्तराखंड
दीप गंगा कॉलोनी में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन

कलयुग दर्शन (24×7)
नरेश मित्तल (संवाददाता)
हरिद्वार। रानीपुर नगर की माधव बस्ती के दीप गंगा कॉलोनी में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बाबा सत्यनारायण मौर्य जी का संगीतमय चित्रकला कार्यक्रम रहा। प्रात: 10 बजे दीप ज्योति मंदिर से लगभग 70 महिलाओं के साथ कलश यात्रा पूरी दीपगंगा में घूमकर समापन पुनः मंदिर पर हुआ।

तत्पश्चात हवन का आयोजन किया गया। उसके उपरांत बाबा सत्यनारायण मौर्य जी का कार्यक्रम रहा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाह श्रीमान अनुज जी ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान में राष्ट्र एवं सनातन संस्कृति के समक्ष चुनौतियों एवं उनके समाधान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ।
[metaslider id="7337"]
[banner id="7349"]
[banner id="7349"]



