प्रतिबंधित पॉलीथिन का बड़ा जखीरा पकड़ा

कलयुग दर्शन (24×7)
मो नदीम (संपादक)
हरिद्वार। जनपद में प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर मंगलवार को ज्वालापुर के कटहरा बाजार स्थित एवरग्रीन पॉलिपैक पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में बैन पॉलीथिन जब्त की गई। उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने दुकान पर निरीक्षण किया। जांच के दौरान करीब छ: कुंतल प्रतिबंधित पॉलीथिन बैग बरामद हुए, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया। अनाधिकृत भंडारण एवं विक्रय के आरोप में संबंधित दुकानदार पर एक लाख रुपये का चालान किया गया।

उप जिलाधिकारी ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर जनपद में अनाधिकृत प्लास्टिक की बिक्री और उपयोग पर सख्ती बरती जा रही है। प्रतिबंधित प्लास्टिक का भंडारण, विक्रय या उपयोग करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान ज्वालापुर कोतवाली वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेंद्र गंगवार, तहसीलदार सचिन कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन ने व्यापारियों से नियमों का पालन करने की अपील की है।
[banner id="7349"]



