उत्तराखंड

नेशनल हयूमन राइट्स वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा नवनियुक्त एसएसपी का किया स्वागत, सौंपा ज्ञापन

नेशनल हयूमन राइट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने नवनियुक्त एसएसपी का किया स्वागत, सौंपा ज्ञापन

कलयुग दर्शन (24×7)

नरेश मित्तल (संवाददाता)

हरिद्वार। जनपद हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह की तैनाती पर नेशनल हयूमन राइट्स वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव अनूप प्रकाश भारद्वाज ने अपनी टीम के साथ स्वागत करते हुए कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की देवभुमि हरिद्वार में तैनाती पुलिस व्यवस्था व शान्ति व्यवस्था को एक नई दिशा देगी, जिससे जिले में व्यवस्थाए अपने सर्वोच्च स्थान पर होगी। हमेशा की तरह नवनीत अधिकारी जिले में नई अपेक्षाओं और बदलाव के साथ आगमन करते है व जनता के सहयोग से रूल ऑफ लॉ का आयाम स्थापित करता है।

प्रतिनिधिमंडल ने जनहित में बालश्रम, नशे ओर वीआईपी मूवमेंट सहित 10 बिन्दुओं पर मांग पत्र सौपा। नेशनल हयूमन राइट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने अपेक्षा कि है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ज्ञापन में दर्शाई गई मांगो पर अविलम्ब कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। टीम मे अनूप प्रकाश भारद्वाज एडवोकेट, फौजदारी अधिवक्ता हिमांशु सरीन, प्रदेश संगठन मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, मीनू शर्मा एडवोकेट, पूर्व वरिष्ठ अधिकारी ओ पी तिवारी, देवांश वालिया, आयुश शर्मा एडवोकेट, स्वर्णिम राजपूत, रणविजय, राजेश वर्मा, मोहन तिवारी आदि उपस्थिति रहे।

[metaslider id="7337"]


[banner id="7349"]

Related Articles

Back to top button