होली पर्व व रमजान के मद्देनजर सिविल लाइन कोतवाली में हुई बैठक

कलयुग दर्शन (24×7)
अवधेश भूमिवाल (संवाददाता)
रुड़की। सिविल लाइन कोतवाली में होली और ईद के त्यौहार को लेकर नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों के साथ शांति समिति की बैठक में बोलते हुए एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने कहा कि यह रुड़की नगर व पूरा आसपास का क्षेत्र जनपद में नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में शांति व्यवस्था के लिए अपनी मिसाल आप है। उन्होंने कहा कि उनका यह दूसरा अवसर है कि वह होली और ईद रमजान के अवसर पर एक अधिकारी के रूप में यहां सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनके लिए यह गर्व की बात है कि रुड़की के शिक्षित व प्रबुद्ध लोग आपसी सद्भाव और प्रेम के साथ एक दूसरे के त्यौहार मनाते हैं, जो पूरे प्रदेश के लिए भी गौरव का विषय है। एसपी देह शेखर चंद सुयाल ने कहा कि रंगों का त्योहार होली आ रहा है, उसमें कुछ लोग भावनाएं भड़काने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से गलत सूचना डालते हैं, हम सबको उसे बचना है और यह खुशी की बात है कि यहां के प्रबुद्ध नागरिक छोटी-मोटी किसी भी समस्या को स्वयं आपस में सुलझा लेते है।

सीओ रुड़की नताशा सिंह ने कहा कि रुड़की के बारे में जैसा सुना था यहां आने के बाद ऐसा ही देखने को मिला। सभी लोग प्यार-मोहब्बत और एकता के साथ एक दूसरे का त्यौहार मनाते हैं, जो वसुदेव कुटुंबकम् का जीता जागता उदाहरण है। रुड़की नगर में पदभार ग्रहण करने के बाद सीओ नताशा सिंह का नगर की अनेक संस्थाओं एवं सामाजिक लोगों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कोतवाल गंग नहर प्रभारी मणि भूषण श्रीवास्तव, कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट, धर्मेंद्र राठी, सबइंस्पेक्टर आनंद मेहरा, इंस्पेक्टर भोजराम चौहान, ईश्वरलाल शास्त्री, रुड़की व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद कश्यप, अफजल मंगलौरी, भारत रक्षा मंच की अध्यक्ष रश्मि चौधरी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव समीर आलम, वरिष्ठ समाजसेवी चौधरी धीर सिंह, युवा भाजपा नेता सौरभ सिंघल, सरदार अनूप सिंह बेदी, प्रधान अमरपाल सिंह, आबिद प्रधान, नदीम प्रधान, साहिल पार्षद, मयंक कुमार वह सलमान फरीदी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संचालन अफजल मंगलौरी ने किया।
[banner id="7349"]



